कन्नौज, दिसम्बर 12 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोटेदार का चयन होने की खुशी में ग्राम बिलंदपुर में आतिशबाजी चलाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्राम विलन्दपुर निवासी साहिद जमा पुत्र मुनीर खां ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की शाम तकरीबन सात कोटा चयन की खुशी मे हमारे गांव के मुनब्बर खां, जाकिर उर्फ करिया पुत्र इकबाल कोटेदार, सद्दाम पुत्र उमर व जावेद उसके दरवाजे पर आए। और पटाखा गोले फोड़ने लगे। जब भतीजे नौसाद पुत्र समशाद ने विरोध किया तो यह लोग नौशाद को गाली गलौज करने करके मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मार डालने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.