आतिशबाजी के साथ माता पहाड़ी को दी गई भव्य विदाई
जमशेदपुर, मई 14 -- बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में मां पहाड़ी पूजा के सातवें दिन मंगलवार को समापन हुआ। माता को उनके मूल निवास स्थान गोलपहाड़ी में विधि-विधान से स्थापित किया गया। विदाई के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। अंतिम दिन मां का स्वरूप हल्दी और सुगंधित पदार्थों से सजाया गया था। शाम सात बजे बागबेड़ा से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां अपनी सात बहनों के साथ विराजमान रहीं। शोभायात्रा में चार वाहनों पर रामायण, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की मनोरम झांकियां निकाली गईं। अघोरी नृत्य ने भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात शोभायात्रा गोलपहाड़ी पहुंची और माता को मंदिर में स्थापित किया गया। आंध्र प्रदेश से आए कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई, जिसे देखने भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.