हाथरस, दिसम्बर 19 -- हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव तरफरा में आतिशबाजी के दौरान दो किशोर झुलस गए। इनमें से एक किशोर की आंख में बारूद लगने से गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। दोनों को परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शहर से सटे गांव तरफरा में देर रात को कुछ लोग एक कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी चला रहे थे। इसी दौरान पास में खड़े दो किशोर पटाखों की चपेट में आ गए और वह झुलस गए। एक किशोर की आंखों से खून बहने लगा। काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल किशोरों में 16 वर्षीय सोहेल पुत्र शमशाद शामिल है, जिसकी आंख में पटाखा लगा था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सोहेल को परिवार के लोग जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.