आतिशबाजी की चिंगारी से तीन घर जलकर राख
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- बिजुआ इलाके के कलुआपुर गांव में मंगलवार रात बारात में हुई आतिशबाजी से तीन सगे भाइयों के घरों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो बारातियों ने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार और संजय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने अलीगंज पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात उनके गांव के सोने लाल पुत्र रामऔतार की बेटी की शादी थी। बारात खनवापुर, थाना फरधान से आई थी। द्वाराचार के दौरान बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की, जिसकी चिंगारी उड़कर उनके घरों पर जा गिरी और आग लग गई। यह भी पढ़ें- भीषण आग में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान- अगलगी आग से तीनों भाइयों के घरों के छप्पर, राशन, कपड़े और अनाज जल गए। धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.