नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने भारत में लगे बैन पर पहली बार रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वह लंबे समय से भारत में काम नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन भारतीय फैंस के साथ वो आज भी जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उनका भी धन्यवाद किया जिन्होंने भारत में उन पर बैन लगाया है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।भारत में लगे बैन पर क्या बोले आतिफ असलम? 'वन ऑन वन विद क्रिस फेड' यूट्यूब टॉक शो को दिए इंटरव्यू में आतिफ असलम ने कहा, 'भारत में मुझ पर बैन लगे लगभग 10 साल हो गए हैं। यह भारत सरकार का फैसला था। उन्होंने पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने का फैसला लिया था। अब पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर बैन है। पिछले 10 सालों से मैंने वहां कोई गाना नहीं गाया है। हालांकि, मैं अपने फैंस से जुड़ा हुआ हूं। मेरे फैंस मुझे VPN के जरि...