आतिथ्य, पर्यटन प्रबंधन का पांच दिनी कार्यक्रम संपन्न
अल्मोड़ा, अगस्त 1 -- अल्मोड़ा। राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में पांच दिवसीय महिला होमस्टे उद्यमिता, आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। रीप परियोजना के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को होमस्टे संचालन, आतिथ्य प्रबंधन, खाद्य उद्यमिता और पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आईं प्रतिभागी महिलाओं को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी, ग्राहक सेवा, खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता और लागत प्रबंधन के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों ने महिलाओं को होमस्टे संचालन के व्यावहारिक तौर-तरीकों के साथ-साथ डिजिटल विपणन की बारीकियों से भी रूबरू कराया। इसके अतिरिक्त, उन्हें भारतीय व आधुनिक व्यंजनों, विभिन्न प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.