कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच भारत की भावी भूमिका को लेकर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को सर पदमपत सिंघानिया सभागार में गोष्ठी हुई। वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का भविष्य विषय पर आयोजित गोष्ठी के प्रमुख वक्ता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) राजीव नारायणन, कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय के. रैना रहे। रक्षा और सामरिक विषयों के विश्लेषक आदी अचिंत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत चैंबर के अध्यक्ष अभिषेक सिंघानिया के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने विषय की प्रासंगिकता और वर्तमान वैश्विक हालात पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में अमेरिका की नीतिगत अनिश्चितताएं, चीन की आक्रामक आर्थिक एवं सामरिक रणनीति और रूस की निरंतर वैश्विक भूमिका ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.