नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंतकवाद फैलाने वाले को अब खोजकर खत्म किया जा रहा। शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के स्थापना के शताब्दी समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो भारतीय सेना उसके घर में घुसकर हमला करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे। देश आज हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर स्थिति में पहुंचाने वाले अब देश की 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर को पचा नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर उसकी ...