इस्लामाबाद, अप्रैल 25 -- आतंकवाद फैलाने वाला पाकिस्तान अब ज्ञान देने लगा है। वहां के डिप्टी पीएम इसहाक डार, शांति और स्थिरता की बातें करने लगे हैं। ईरान-अमेरिका वार्ता में सहयोग के बाद, जैसे पाकिस्तान के सुर ही बदल गए हैं। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक डार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका वार्ता में सहयोग कर रहा है और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता का माहौल कायम करने के लिए प्रयास करता रहेगा। बता दें कि वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। विदेश कार्यालय (एफओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री डार ने क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रम की समीक्षा करने के लिए विदेश मंत्रालय में एक बैठक की। मीडिया को दे डाली सलाहडार ने इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता का माहौल कायम कर...