आतंकी संगठन अल कायदा के नाम से अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
अमरोहा, अगस्त 16 -- देहात थाना क्षेत्र के बागडपुर कलां निवासी अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता आलम मलिक ने ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मुस्लिम समाज में तलाक के बाद होने वाली हलाला की प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर फेसबुक पर पोस्ट की थी। आरोप है कि इसके बाद 15 अगस्त की रात उनके ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश भेजने वाले ने खुद को अलकायदा का सदस्य बताते हुए उन्हें निशाना बनाने की धमकी दी। अधिवक्ता ने थाना देहात में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिवक्ता के मुताबिक उन्होंने फेसबुक पर हलाला की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर पोस्ट की थी। उनका कहना है कि पोस्ट का उद्देश्य उन महिलाओं के हित में आवाज उठाना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.