मोतिहारी, सितम्बर 27 -- सिकरहना , निज संवाददाता। क्रॉस बॉर्डर आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध को ढाका पुलिस ने शनिवार की रात्रि बिसरहिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव निवासी मो. सेयाज आलम है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सेयाज पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के अली गुज्जर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था। गिरफ्तारी के दौरान सेयाज के पास से बरामद मोबाइल में आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई वीडियो, फोटो और देश विरोधी रील्स मौजूद है। यह कार्रवाई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और प्रतिबंधित भाड़े के गुर्गों के साथ डिजिटल संपर्क की पुख्ता सबूत के आधार पर की गई। खुफिया विभाग व आईबी की टीम भी उसकी तलाश में जुटी थी। सूचना के आधार पर ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय के ...