नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के एक सहयोगी नरिंदर सिंह रंधावा की कार में आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ब्रिटिश कोलंबिया में नरिंदर सिंह की कार में आग लगी। वहीं 'टीम शहीद निज्जर' की एक बस में भी स्प्रे पेंट कर दिया गया। बता दें कि निज्जर पंजाब के जलंधर का रहने वाला था। 18 जून 2023 को कुछ अज्ञात हमलावरों ने कनाडा में उसकी हत्या करदी थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजक 45 मिनट पर देखा गया कि एक कार धूंधूं कर जल रही है। वहीं आग लगाने वाला पैदल ही भाग रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है लेकिन यह नहीं पता चल पाया है कि किसने और आग क्यों लगाई। इससे पहले रंधावा ने खालिस्तान के समर्थन में एक रैली निकाली थी। पुलिस ने रंधावा को बताया है कि उसकी जान को भी खतरा है। यह भी ...