रामपुर, मई 17 -- रामपुर। आतंकी गतिविधियों के शक में जेल गए स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर निवासी फैजान के घर रविवार की सुबह एनआईए की टीम पहुंची। टीम ने फैजान सलमानी के बारे में जानकारी करने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने स्वार कोतवाली पुलिस को साथ लिया और पूछताछ की है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वार के नरपतनगर निवासी फैजान सलमानी को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर जेल भेजा गया है। टीम दो घंटे पूछताछ करने के बाद वापस रवाना हो गई। यह भी पढ़ें- रामपुर में पनप रहे आतंकियों के स्लीपर माड्यूल्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...