आतंकी केस में फंसाने की धमकी देकर नौ लाख ठगे
मेरठ, अप्रैल 7 -- साइबर ठगों ने खुद को कमिश्नरी कार्यालय का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 9.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित को आतंकी मामले में फंसाने का भय दिखाकर उसके खातों की जानकारी हासिल की और तीन बार में खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफर रकम के खातो के फ्रीज कराने के लिए बैको में रिपोर्ट भेजी गई है। ठगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दौराला क्षेत्र निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को मेरठ कमिश्नरी का अधिकारी बताया। कहा कि कुछ आतंकवादियों के पास उनके दस्तावेज मिले हैं और उनके नाम से बैंक खाते में अवैध धनराशि जमा है। साथ ही उन्हें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.