बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आकिब के नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी सुहैल उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुहेल उर्फ साहिल निवासी जालपुर से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आकिब नाम का युवक अन्य साथियों के साथ हथियारों का प्रदर्शन करते हुए लाइव दिखाई दिया था। इस मामले में नांगलसोती थाने में आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वीडियो में मैजुल, आकिब, आजाद और उबैद मलिक सहित कई लोग शामिल पाए गए थे。

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आकिब के नेटवर्क से जुड़े सुहैल उर्फ साहिल निवासी ग्राम जालपुर थाना नांगलसोती को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंच...