आगरा, जून 1 -- आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सक्रिय सदस्य आतंकी मोहम्मद उमर के संपर्क में रहा कासगंज का युवक शहवाज सिद्दीकी महाराष्ट्र के पुणे में कांच की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह पिछली ईद के मौके पर पुणे से कासगंज सुन्नगढ़ी क्षेत्र स्थित अपने गांव कॉलोनी में आया था, तब से ही वह अपने गांव में रह रहा था। जहां से यूपी एटीएस शहवाज सिद्दीकी को ले गई। यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए शाहबाज सिद्दीकी के पिता आसिफ हुसैन ने बताया कि, उसका बेटा शाहबाज पुणे में कांच की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था, वहीं मजदूरी करके अपना खर्चा चलता था, पिछली ईद पर वह पुणे से यहां अपने गांव किलोनी घर पर आ गया था। यह भी पढ़ें- जैश से जुड़ा चौथी पास शाहबाज; ATS ने उठाया तो पता चला, परिवार से छिपकर चलाता था इंस्टाग्राम करीब महीने से वह गांव में ही रह रहा...