लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताआतंकी संगठन आईएसआईएस के आनलाइन माड्यूल से जुड़े आतंकी बीडीएस छात्र हारिस अली से जुड़े रहे 10 संदिग्ध युवकों की भूमिका सामने आई है। हारिस व उसके साथी डार्क वेब के जरिए भी खास संदेशों का आदान-प्रदान करते थे। एटीएस के सामने इस आतंकी माड्यूल के डार्क वेब से जुड़े राज पता लगाने की भी बड़ी चुनौती है। एटीएस ने शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी हारिस को वापस जेल में दाखिल करा दिया।एटीएस ने हारिस से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके कुछ करीबी साथियों की तलाश शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि हारिस आईएसआईएस व उनके हैंडलरों को भी डार्क वेब के जरिए गोपनीय सूचनाएं व संदेश भेजता था। प्रदेश में जिहाद को बढ़ावा देने के लिए क्रिप्टो करेंसी के जरिए युवाओं को फंडिंग भी की जा रही थी। ...