शोपियां, अक्टूबर 30 -- जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकी फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर आतंकियों की आर्थिक मदद करने और उनकी गतिविधियों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में शामिल थे। जांच के दौरान विभिन्न डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया। इससे पैसों के लेनदेन की कई कड़ियों का पता चला और कथित आतंकी फंडिंग नेटवर्क की जांच आगे बढ़ी। अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क के संबंध ऐसे आतंकियों और उनके सहयोगियों से भी सामने आए हैं, जो अलग-अलग जेलों में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क जम्मू-कश्मीर के भीतर सक्रिय था और इसकी जांच का मुख्य उद्देश्य आतंकवादी गतिविधियों को आर्थिक सहायता...