नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राजधानी भोपाल के तूमड़ा गांव में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से सुरक्षा बलों को हर प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों और आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यहां लाल परेड मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के लिए आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के साझा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों को पूरी दक्षता से विफल करने के लिए सभी जरूरी प्रशिक्षण के लिए हमारी सरकार भोपाल जिले की हुजुर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.