आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जिले में एटीएस की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। मंगलवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा जिन क्षेत्रों को अपना मजबूत गढ़ बताती है, वहीं से बार-बार आतंकवाद से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी होना गंभीर चिंता का विषय है। सुरक्षा एजेंसियों ने देशहित में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एटीएस की भूमिका सराहनीय है। मंत्री ने कहा कि जब भी आजमगढ़ का नाम आता है तो समाजवादी पार्टी के नेता इसे अपना गढ़ बताते हैं, लेकिन यदि उसी क्षेत्र से लगातार आतंकवाद से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है तो यह कई सवाल खड़े करता है। यह भी पढ़ें- ''पेपर लीक पर चर्चा'' अभ...