संयुक्त राष्ट्र, सितम्बर 26 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का पालक बताया। जयशंकर ने यूएन के मंच से कहा कि कल, आतंकवाद के एक सीरियल प्रैक्टिशनर ने इस मंच पर गलत तथ्य पेश किए। वहां पर बातें ऐसे पेश की गईं, जैसे आतंकवाद कोई साधारण बात है। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ खुद को सुरक्षित रखने की हमारी नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोस्ती और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। जयशंकर ने आगे कहा कि आतंकवाद शांति के लिए एक लगातार खतरा बना हुआ है। यह खतरा राज्य-प्रायोजित हो सकता है और इसका मकसद सीमा-पार की गतिविधियों को अंजाम देना हो सकता है, जो इसे वैश्विक व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती बनाता है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कह...