आतंकवाद के साथ पाकिस्तान से रिश्ता नहीं चल सकता: जयशंकर
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- केंद्र सरकार ने कहा कि आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा मुक्त माहौल में ही पाकिस्तान के साथ रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के एक सवाल के लिखित जवाब में ये बात कही। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को सरकारी नीति के तौर पर इस्तेमाल कर रहा। वर्ष 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का 'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र' का दर्जा वापस ले लिया। पाकिस्तान में पैदा होने वाले या वहां से निर्यात होने वाली सभी वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया। जयशंकर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने कई कूटनीतिक कदम उठाए। इनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी जांच चौकी बंद करना, वीजा पर पाबंदी लगाना और संबंधित मिशन में कूटनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.