कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- चरवा नगर पंचायत में बुधवार को पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक स्थल पर लोगों ने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, अल्कमा उस्मानी, उदय यादव, सोम प्रकाश मिश्रा, सुरेन्द्र शुक्ला, यूसुफ जमा, अरविंद पाण्डेय, पवन यादव, गुलजारी केसरवानी, अशोक पाण्डेय, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.