आतंकवाद के खिलाफ भारत-इटली ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- भारत और इटली ने सभी तरह के आतंकवाद कड़ी निंदा की। इसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। दोनों देशों ने उभरते और नए तरह के खतरों से निपटने के लिए क्षमता बढ़ाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत-इटली आतंकवाद और संगठित अपराध पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की छठी बैठक हुई। इसके अलावा आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए भारत-इटली स्थायी कार्यबल की दूसरी बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई।विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद और उसके सभी रूपों की निंदा करते हुए दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की। यह भी पढ़ें- भारत ने ओआईसी को घेरा, कहा- पीओके की हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.