आतंकवाद और आतंकी फंडिंग पर लगाम के लिए सहयोग मजबूत करें बिम्सटेक देश : शाह
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिम्सटेक देशों से आतंकवाद, आतंकी फंडिंग और सीमा पार संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकियों को क्षेत्र में पनाह, ठिकाने और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अवसर न मिले। दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाता है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक सदस्य देश की सुरक्षा व्यवस्था दूसरे सदस्य देशों की सुरक्षा में भी योगदान देनी वाली होना चाहिए। इससे आपसी विश्वास मजबूत होगा और क्षेत्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिम्सटेक देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.