लखनऊ, अगस्त 4 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की राजनीति पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम वोटों के लिए जालीदार टोपी पहन सकते हैं। मैं नहीं पहन सकता। उन्होंने कहा है कि देश हो या विदेश आतंकवादी हमले मदरसा शिक्षा का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सपा ने ले रखी है सनातन को अपमानित करने की सुपारी: भूपेंद्रराजनीतिक संवाद विधान परिषद से निकलने के बाद उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 25 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में भाजपा पिछले नौ साल से सुशासन की सरकार चल रही है। प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं का उज्जवल भविष्य के लिए सहित अन्नदाताओं को समर्थवान बनाने के लिए जो काम हो रहा है, वो ऐतिहासिक है।समाजवादी पार्टी की आल...