नई दिल्ली, अगस्त 6 -- पिछले तीन हफ्तों से संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है, लेकिन विपक्ष के हंगामें से कार्यवाही बार-बार स्थगित हो जा रही है। कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई पुलिस 'बर्बरता', राम मंदिर में कथित चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है। विपक्ष की ओर से 'चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में' जैसे नारे लगाए जा रहे हैं, लेकिन गुरुवार को अचानक संसद का माहौल तब बदल गया, जब एक भाजपा सांसद ने इसी तरह के नारे के जरिए कांग्रेस को घेर लिया। राज्यसभा में महाराष्ट्र से आने वाले भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने आतंकवादी कहां मिलेंगे, कांग्रेस के दफ्तर में नारे लगाए। राज्यसभा में अनिल बोंडे ने कहा, ''2014 के पहले बच्चा-बच्चा बोल सकता था कि कोयला चोर कहां मिलेंगे, कांग्रेस के दफ्तर में, ...