आतंकवादियों और माफिया के प्रति उजागर हो गई सपा की हमदर्दी - पंकज चौधरी
लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुकदमा वापस लेने संबंधी बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों और माफिया के प्रति सपा की हमदर्दी फिर से उजागर हो गई है।पंकज चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख ने कहा है कि सपा की सरकार बनने पर मुकदमे वापस लेने का काम शुरू होगा। याद दिलाना जरूरी है कि समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल में भी आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए गए थे। जाहिर है, न उनकी नीति बदली है और न नीयत, यह बयान साफ तौर पर न्याय-व्यवस्था और संविधान का मजाक बनाने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश के बयान पर कहा है कि क्या सपा सुप्रीमो खुद को अदालत और संविधान से ऊपर समझते हैं? किसी को बरी करना या सजा देने का काम न्यायपालिका का है। देश और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.