आगरा, मार्च 11 -- कोतवाली क्षेत्र में बहादुर नगर स्थित आढ़त पर सो रहे एक युवक को कार सवार अज्ञात हमलावरों ने बीती देर रात गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से बेहतर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। सोरों के लहरा रोड निवासी नेम सिंह पुत्र श्रीराम चंद्र की बहादुर नगर पर किसान आलू कंपनी के नाम से आढ़त है। आढ़त पर काम करने वाला 23 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र रजनीश निवासी बरौंदा सोरों रहता है। बीती देर रात वह व मनकापुर निवासी हरपाल सिंह सो रहे थे। हरपाल सिंह के मुताबिक मंगलवार की मध्य रात्रि बाद करीब ढाई बजे आढ़त पर अचानक कार आकर रुकी। कार से दो लोग उतरे। उसने कार वालों को आवाज दी, तभी कार सवार हमलावरों ने फायर कर दिया। इस दौरान गोली शैलेंद्र की बांई कोख में जा लगी। घटना के बाद हमलावर भाग गए।उन्होंने आढ़त स...