बदायूं, मार्च 30 -- आढ़त के गोदाम में ताला तोड़कर चोरों ने 60 कट्टे सरसों और करीब एक लाख पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत रोड का है। उसहैत थाना क्षेत्र के रिजोला के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम करीब 6.30 बजे अपनी आढ़त और गोदाम को बंद कर घर चले गए थे। रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया और वहां रखे सरसों के कट्टों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि उनका गोदाम खुला पड़ा है और ताला टूटा हुआ है।सूचना मिलते ही जितेंद्र कुमार रविवार सुबह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.