रामपुर, मार्च 22 -- रामपुर। बिलासपुर स्थानीय नवीन मंडी में चोरों ने एक आढ़त की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला डाम कालोनी निवासी गोविन्द गर्ग पुत्र हरीराम अनाज व्यापारी हैं। वह नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी में अपनी आढ़त चलाते हैं। उनके अनुसार वह बीती 19 मार्च की शाम अपनी दुकान बंद करके घर आ गए थे। अगले दिन 20 मार्च की शाम जब वह दुकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान के अंदर रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखी लाखों रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित गोविन्द गर्ग की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंडी परिसर में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.