बदायूं, अप्रैल 6 -- आढ़त का शटर काटकर चोर 80 कट्टे सरसों, नगदी और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के कादरचौक रोड का है। वार्ड नौ उसहैत के रहने वाले अमन पुत्र रामबहादुर की कादरचौक रोड स्थित एक स्कूल के पास गल्ला की आढ़त है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह आढ़त बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने शटर काटकर अंदर घुसकर आढ़त में रखे 80 कट्टे सरसों और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।इतना ही नहीं, चोर आढ़त में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.