आढ़त का ताला तोड़कर चोर ले गये लहटा एक लाख नगद
बदायूं, मार्च 29 -- उसावां क्षेत्र में एक आढ़त का ताला तोड़कर चोर लहटा व एक लाख पांच हजार रुपये की चुरा ले गये। रविवार सुबह चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आढ़ती ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। उसावां थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत रोड पर गांव ढका पुलिया के पास जितेंद्र गुप्ता निवासी रिजौला की आढ़त है। बीती शाम वे आढ़त को बंद करके घर गये थे। चोरों ने रात के समय मेन गेट का ताला ग्राइंडर से काटा। सुबह जब लोगों ने आढ़त का गेट खुला देखा तो जितेंद्र गुप्ता को सूचना दी। जितेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर देखा तो काउंटर में रखे रुपये और लहटा के 60 कट्टे गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उसावां थाना पुलिस को दी।इसी रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे पर उसावां और म्याऊं के बीच स्थित अभियासा निवासी अरुण राजपूत की इलेक्ट्रॉनिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.