शाहजहांपुर, मार्च 2 -- सदर बाजार क्षेत्र की रौजा मंडी स्थित एक आढ़त के बैंक खाते से धनराशि फर्जी तरीके से ट्रांसफर करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई एसपी के आदेश पर की गई। मोहल्ला ताजुखेल निवासी नदीम ने तहरीर में बताया कि उनके चाचा सरदार खां की 'सरदार खां इल्तेफात खां' नाम से रौजा मंडी में आढ़त थी। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा मंडी चौक में चालू खाता था, जिसमें वह 50 प्रतिशत हिस्सेदार थे। 21 नवंबर 2021 को सरदार खां की मृत्यु के बाद वसीयत के आधार पर खाते की आधी धनराशि के वह हकदार बने। आरोप है कि इल्तेफात हुसैन, साजदा बेगम, कामरान खां, वसीम खां, मुनीम अनूप कुमार वर्मा और इस्तियाक हुसैन ने आपस में साजिश कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 17 जनवरी 2022 को पांच लाख और 18 जनवरी को 30 लाख रुपये शान ट्रेडिंग कंपनी के ख...