रामपुर, अप्रैल 29 -- नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मेहंदी हसन ने बताया कि उनका पड़ोस के ही अब्दुल गफूर, मंसूर अली, जहूर अहमद आदि के साथ तहसीलदार न्यायालय में एक मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि इस मुकदमेबाजी के कारण विपक्षीगण उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि अब्दुल गफूर आए दिन उनके दरवाजे के सामने से गुजरते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने धमकी दी है कि वह एक दिन उन पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले लेगा। बताया कि आरोपियों के परिवार पर पहले से ही कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिससे वह और उनका परिवार बेहद डरे हुए हैं। कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार यही विपक्षी होंगे। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित का...