आड्रे हाउस में 12 जिलों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
रांची, सितम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा सोमवार को रांची स्थित आड्रे हाउस में करम पर्व पूर्व संध्या संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन विभागीय निदेशक आसिफ एकराम सहित पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, राकेश रमन और मानपूरन नायक ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी के दौरान विद्वानों ने करम पर्व के सांस्कृतिक महत्व और परंपराओं पर विचार व्यक्त किए। इसके बाद अखरा जागरण कार्यक्रम में नगाड़ा वादन के साथ झारखंड के 12 जिलों से आए कलाकारों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।समारोह में जमशेदपुर व पूर्वी सिंहभूम के दलों द्वारा संथाली, गुमला दल द्वारा नागपुरी, बुंडू के कलाकारों द्वारा मुंडारी और रामगढ़ के दल द्वारा खोरठा करम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.