लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- ग्राम पंचायत के आडिट में 31.83 लाख की आपत्तियां निस्तारित न कराने पर एक और ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। फूलबेहड़ ब्लाक की पांच ग्राम पंचायतों में आडिट आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। कई बार अभिलेखे मांगे गए लेकिन अभिलेख न देने पर सचिव नरेन्द्र यादव पर कार्रवाई की गई है। सहायक विकास अधिकारी बांकेगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में 3.26 लाख, राजापुर में 10.38 लाख, तेंदुआ में 10.19 लाख, अंजनापुर में 2.24 लाख, लौकिहा में 5.74 लाख रुपये की आडिट आपत्तियां दर्ज कराई गईं। आडिट टीम ने पंचायत सचिव नरेंद्र यादव से खर्च की गई धनराशि से संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत करने को कहा। कई बार निर्देश के बावजूद अभिलेख नहीं दिए...