नई दिल्ली, जून 28 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भाजपा के आठ हजार से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को सुना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ इसे सुना। राजधानी में भाजपा के 8367 बूथ हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के साथ ईस्ट पटेल नगर में कार्यक्रम सुना। संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली कैंट, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एनसीईआरटी परिसर और महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने रोहिणी सेक्टर-3 में स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व का...