बलिया, जून 8 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने रविवार को कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया। जवानों ने दर्जनों भट्ठियों और उपकरण को भी नष्ट कर दिया। पुलिस की ओर से शराब बनाने और बेंचने वालों पर कार्रवाई की रणनीति बना रही है। फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।इलाके से अंग्रेजी और देसी शराब की तस्करी जोरों पर होती है। इसके अलावे भारी पैमाने पर कच्ची शराब बनाकर नदी के रास्ते पड़ोसी प्रांत बिहार पहुंचाया जाता है। शनिवार को बिजली दियारा में तस्करी के लिए रखी करीब छह लाख रुपये मूल्य की देसी शराब बरामद किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस रविवार को दियरा टुकड़ा नम्बर दो में पहुंची जहां सरयू नदी के किनारे मूंज के झुरमुटों के बीच जलती भट्ठियों पर शराब तैयार किया जा रहा था। किसी प्रकार पुलिस के आ...