मधेपुरा, मार्च 19 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बीपीएल परिवार के घर की छतों पर सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना से उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड में लगभग आठ हजार बीपीएल उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। कार्यपालक विद्युत अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए बिजली पर निर्भरता कम कर सकें। उन्होंने कहा कि लाभुकों के घरों की छत पर लगभग एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे पंखा, बल्ब सहित अन्य आवश्यक उपकरण आसानी से चलाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से न सिर्फ बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.