पलामू, अक्टूबर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी महासभा सह झारखंड पार्टी का रविवार को हुए पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये पेंशन स्वीकृत करने की मांग की गई। मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आंदोलनकारी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो के अलावा महासभा के महासचिव डॉ अजयनाथ शाहदेव, प्रधान सचिव क्यूम खां, केंद्रीय सचिव अरूण कुमार दुबे मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन परिणाम है कि 15 नवंबर 2025 को बिहार से कटकर अलग झारखंड राज्य की स्थापना हुई। राज्य अलग हुए 25 साल हो गए, परंतु राज्य के किसी सरकार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.