प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के क्रम में अब तक कुल 8609 मतदाताओं ने विलोपन के लिए फॉर्म निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दिए हैं। जबकि 75337 मतदाताओं ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। जिसमें नाम, पता में संशोधन कराना है। एसआईआर अभियान के तहत अब तक दो लाख 93 हजार 110 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म भर दिया है। दावे और आपत्तियों की आखिरी तारीख छह मार्च है। अब जबकि होली का अवकाश हो गया है तो लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नाम कटवाने के लिए आए फॉर्म सात में 8609 में से 426 फॉर्म अस्वीकार कर दिए गए हैं, शेष पर अभी प्रक्रिया चल रही है। जबकि नए वोटरों को 400 फॉर्म और संशोधन के 1282 आवेदनों को अब तक अस्वीकार कर दिया गया है। बुधवार तक होली का अवकाश रहेगा। गुरुवार को जिले में रंग चलेगा। ऐसे...