हापुड़, मई 4 -- जनपद हापुड़ के आठ मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अमान्य कक्षाओं का संचालन बंद कराया गया है। ये स्कूल पांचवीं तक की मान्यता पर आठवीं, आठवीं तक की मान्यता पर दसवीं तक की कक्षाओं का संचालन कर रहे थे। निरीक्षण में खुलासा होने के बाद बीएसए हापुड़ द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। जनपद हापुड़ में कई स्कूल नियमों को ताक पर रखकर अमान्य कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। जिसका खुलासा बीएसए हापुड़ रीतू तोमर द्वारा हाल ही में किए स्कूलों में हुआ। आठ मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अमान्य कक्षाओं के चलने का खुलासा हुआ। किसी स्कूल में पांचवीं तक की मान्यता मिली तो उसमें आठवीं तक की पढ़ाई चालू पाई गई। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में भारी भरकम फीस की शिकायत पर सख्ती आठवीं तक की मान्यता वाले स्कूल में दसवीं तक की पढ़ाई का खुलासा हुआ। मान्यता से अधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.