कौशाम्बी, मई 7 -- यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ जिले में प्रवर्तन अधिकारियों का अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आठ वाहनों का चालान किया गया। जबकि, पिपरी में चार और कड़ा धाम थाने में एक समेत पांच वाहन सीज कर दिए गए। एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि अभियान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन, प्रयागराज के निर्देश पर चलाया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार को अभियान के तहत बिना परमिट, फिटनेस, प्रदूषण व बीमा के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने उन वाहनों को निशाना बनाया जो यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इन वाहनों में व्यावसायिक उपयोग वाले ट्रक...