आठ सौ ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर, मई 21 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि उपनिरीक्षक अजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महुली बाबा की बगिया के पास पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप (31) पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी सिंदुरिया के रूप में हुई है। उंसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.