हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आठ फरवरी से 26 फरवरी तक खाद्यान्न का वितरण ई-पाश वेइंग मशीन से होगा। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अंत्योदय योजना के लाभार्थी को 14 किग्रा गेहूं, 11 किलो फोर्टिफाइड चावल, 10 किलो ज्वार कुल 35 किलो नि:शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थी को दो किग्रा गेहूं, एक किग्रा फोर्टिफाइड चावल व दो किग्रा ज्वार कुल पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण के दौरान पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा रहेगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अंतिम तिथि 26 फरवरी को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.