मिर्जापुर, फरवरी 4 -- चुनार(मिर्जापुर)। चुनार रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 122/ए ट्रैफिक गेट चुनार किमी 705/23-25 किमी व 705/24-26 में ओवर हालिंग एवं ट्रैक मेन्टेनेन्स के कार्य के लिए सड़क यातायात आठ से 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक बंद रहेगा। रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात नियन्त्रण के लिए आरपीएफ और सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके। इस दौरान दो पहिया वाहन एवं छोटे चार पहिया वाहन रेलवे अण्डरपास पुल से जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...