गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। मानव धर्म प्रसार संस्थान की ओर से शादियाबाद थाना के बरहट, भिटिया गांव में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। पांच दिवसीय मानवता महायज्ञ के साथ गंगा राम दास बाबा के शिष्य हरिराम दास की पुष्प समाधि की स्थापना की जायेगी। आयोजक राजेश दास ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा। प्रसाद वितरण का 12 मार्च को किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मानव धर्म प्रसार संजय, गीता मर्मज्ञ कैलाश नाथ, मानव धर्म प्रसार प्रभारी रामनयन, रामायण व्यास, आमप्रकाश महाराज, जवाहिर दास उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...