आठ से बारह प्रतिशत बढ़ा जमीनों का सर्किल रेट
गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न योजनाओं के तहत नव निर्मित सड़कों, राष्ट्रीय राज्यमार्ग, जनपदीय मार्ग, लिंकमार्ग से सटी कृषि भूमि, आवासीय भूमि, व्यवसायिक भूमि की दरों के बाजारू मूल्य में परिवर्तन किया गया है। इसमें आठ से 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली 1997 को (यथा संशोधित) के नियम-4 के अनुसार जनपद की मूल्यांकन दर सूची माह जून से प्रभावी किया जाना प्रस्तावित है। इसमें आठ से 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की गयी है। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची पर पांच जून को शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। यह आपत्ति उप निबन्धक या उप जिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)जिला निबन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.