आठ से ज्यादा ट्रेनें देर से आईं टाटानगर, यात्रियों में आक्रोश
जमशेदपुर, जून 30 -- दक्षिण पूर्व जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी बिहार, बंगाल, ओडिशा और मुंबई मार्ग की आठ से ज्यादा ट्रेनें सुबह में देर टाटानगर आईं। इनमें मुंबई हावड़ा-गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, बक्सर-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस एवं कुर्ला एक्सप्रेस समेत अन्य लोकल ट्रेनें शामिल हैं। मालूम हो कि ट्रेनों के देर से चलने के कारण जमशेदपुर समेत कोल्हान के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों में आक्रोश है। ट्रेनें लेट होने से दर्जनों यात्री रोज ऑनलाइन और स्टेशन पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन रेलवे ट्रेनों को समय से चलाने में हर दिन विफल हो जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.